मंगलवार, 27 मई 2008

उबुंतु सीखने के लिए हिन्दी में किताब का अनुवाद

उबुंतु, जो लिनक्स का वितरण है, सीखना बहुत आसान है। इसके लिए हिन्दी में एक किताब का अनुवाद भी हो रहा है, और यह किताब बिल्कुल मुफ़्त होगी। आप भी चाहें तो इसके अनुवाद में योगदान कर सकते हैं

सोमवार, 12 मई 2008

प्रारम्भ - उबुंतू के बारे में कुछ

शुरुआत करते हैं, इस बात से, कि उबुंतु है क्या? क्या यह वेब ब्राउज़र है?

नहीं। उबुंतु वेब ब्राउज़र नहीं है।
उबुंतु लिनक्स का एक वितरण है।
लिनक्स क्या है?
विण्डोज़ तो आपको पता होगा। जैसे विण्डोज़ है, वैसा ही लिनक्स है।
फ़र्क यह है कि जैसे विण्डोज़ के एक के बाद एक कई उद्धरण आए, जैसे ९८, २०००, ऍक्स पी, आदि, वैसे ही लिनक्स में कई समानान्तर वितरण हैं, जैसे रेडहैट, उबुन्तु, डेबियन, मैण्ड्रेक आदि। इन्हें लिनक्स के वितरण कहते हैं।

लिनक्स, यूनिक्स - की एक प्रजाति है।
ऊपर दी छवि उबुन्तु पर नहीं ली गई है, वह सेब पर ली गई है। सेब भी एक तरह के यूनिक्स की प्रजाति - फ़्रीबीऍसडी - पर आधारित है।

कई साल पहले यूनिक्स पैदा हुआ एटीऍण्ड टी की बेल लैब्स में। वहाँ से यह विश्वविद्यालयों में पहुँचा, और इसी वजह से लोकप्रिय भी हुआ। इसके दो उद्धरण बन गए, एक एटीऍण्डटी वाला, और दूसरा बर्क्ली विश्वविद्यालय वाला - उसे बीऍसडी कहत हैं।
उसके कुछ समय बाद लिनुस नाम व्यक्ति ने एक और उद्धरण चालू किया जिसे लिनक्स कहते हैं।
इस प्रकार यूनिक्स के दो मुक्त गर्भगृह हो गए - एक फ़्रीबीऍसडी, और एक लिनक्स।
फ़्रीबीऍसडी का मुफ़्त इस्तेमाल कोई भी कर सकता है, और उसमें बदलाव भी कर सकता है, और बेच भी सकता है। इसी के चलते सेब पैदा हुआ।
लिनक्स का मुफ़्त इस्तेमाल कोई भी कर सकता है, और इसमें बदलाव भी कर सकता है, पर बेच नहीं सकता - केवल मुफ़्त बाँट सकता है। इसीलिए उबुन्तु मुफ़्त है।

तो क्या उबुन्तु पर ब्राउज़र भी हैं? बिल्कुल हैं। पर उनकी जानकारी, तस्वीरों के साथ, अगली बार जब मैं उबुन्तु से ही लिखूँगा।